फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वीकृत बजट रिलीज नहीं होने पर भड़के जनप्रतिनिधि

स्वीकृत बजट रिलीज नहीं होने पर भड़के जनप्रतिनिधि

Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
स्वीकृत बजट रिलीज नहीं होने पर भड़के जनप्रतिनिधि
कोटद्वार। विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट, जारी नहीं करने से आक्रोशित ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र के विकास के लिए तत्काल बजट जारी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य तहसील में पहुंचे। उन्होंने बीडीओ पर ब्लाक की ग्रामपंचायतों के विकास के लिए पिछले साल का स्वीकृत बजट रिलीज नहीं करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल ने कहा कि 17 नवंबर 2017 को डीएम द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार हर तिमाही में होने वाली बीडीसी बैठक में विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन, अभी तक उक्त धनराशि को विकास खंड के अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया है। इससे ग्राम सभाओं में विकास कार्य ठप हो गए है। कहा कि कोटद्वार नगर पंचायत क्षेत्र को नगर निगम घोषित किए जाने के बाद खंड विकास अधिकारी की ओर से प्रस्ताव को जिला प्रशासन को अग्रसर नहीं किया गया। वहीं जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अन्य जगहों पर भेज दिया, जिससे ग्राम सभाओं में एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अब हाई कोर्ट नैनीताल के द्वारा एक बार फिर से नगर निगम की अधिसूचना को रद्द कर दिया है। ऐसे में डीएम को विकास खंड दुगड्डा के विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि को अवमुक्त कराना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उदय सिंह नेगी, विनोद नेगी, ओम प्रकाश, कल्पना बिष्ट, पूनम तिवारी, प्रिय वर्त, राजा राम अंथवाल, राजेन्द्र सिंह, हेमचंद्र पंवार, जगपाल चौहान, धर्मेन्द्र, कुलवंत सिंह, सीमा देवी, हरीश नेगी, नीलम देवी, ममता देवी, हसरती बेगम, मनोरमा देवी, आशीष काला, दिनेश रावत, शोभा देवी, जगदीश प्रसाद, राधा देवी, अंजू देवी, सुनीता पपनाई, मनमोहन, प्रमोद डोबरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed