फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कांग्रेस नेत्री को जबरन उठाकर प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया

कांग्रेस नेत्री को जबरन उठाकर प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री को जबरन उठाकर प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया
कोटद्वार। खोह नदी में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से हो रहे खनन के विरोध में चार दिन से कौड़िया में आमरण अनशन पर बैठी कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा को रविवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस और प्रशासन ने जबरन उठाकर बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कांग्रेस नेताओं को भनक तक नहीं लगी। सोमवार दिन में ही पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कृष्णा बहुगुणा के आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना-स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता कृष्णा बहुगुणा 20 अप्रैल को कौड़िया रेलवे फाटक के पास टैंट लगाकर आमरण अनशन पर बैठी थीं। दो दिन से लगातार वह और उनके समर्थक ओवरलोडेड डंपरों को रोक रहे थे, जिससे आंदोलन तेज हो रहा था। रविवार दिन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अनेक कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे थे। डॉक्टर की रिपोर्ट को आधार बनाकर एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल और तहसीलदार सीएस रावत मय पुलिस फोर्स धरना-स्थल पर पहुंचे। इशारा पाते ही महिला सब इंस्पेक्टरों और महिला सिपाहियों ने कृष्णा बहुगुणा को तहसीलदार के वाहन में बिठा दिया और तेजी से वाहन दौड़ाते हुए बेस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक अस्पताल में स्थितियों पर नजरें गड़ाए रहे। सूचना मिलते ही देर रात केे अस्पताल में कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed