फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार नगर निगम की अधिसूचना को स्थायी रुप से करें निरस्त

कोटद्वार नगर निगम की अधिसूचना को स्थायी रुप से करें निरस्त

Fri, 23 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार नगर निगम की अधिसूचना को स्थायी रुप से करें निरस्त
कोटद्वार। नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कोटद्वार नगर निगम गठन संबंधी अधिसूचना को स्थायी रूप से निरस्त करने की मांग को लेकर कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन की जनसुनवाई को मात्र औपचारिकता बताया। कहा कि सरकार को अब गांवों की जनता पर नगर निगम जबरन नहीं थोपना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघर्ष समिति के महासचिव गोविंद डंडरियाल के नेतृत्व में कोटद्वार तहसील परिसर में ग्रामीण एकत्र हुए। धरना-प्रदर्शन कर समिति के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी बात सुन लेती तो उन्हें न्याय के लिए कोर्ट के दरवाजे नहीं खटखटाने पड़ते। कहा कि जनता की ओर से 5594 दर्ज आपत्तियों में सभी 35 ग्राम पंचायतों की 73 गांवों की जनता की भावनाएं शामिल हैं। धरना-प्रदर्शन में समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत, प्रदीप नेगी, सूरज प्रसाद कांति, वीरेंद्र थलेड़ी, बुद्धि प्रकाश, अनुसूया सेमवाल, विजय कंडारी, मनोज रावत, गजेंद्र तिवारी, महानंद ध्यानी, मुकेश देवरानी, रणवीर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी व उमेद सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed