फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दून की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर पर हो जनसुनवाई

दून की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर पर हो जनसुनवाई

Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
दून की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर पर हो जनसुनवाई
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को नगर पालिका की सीमा में मिलाकर नगर निगम के गठन का जनता की ओर से पुरजोर विरोध किया गया। मंगलवार को कोटद्वार तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति के समक्ष जनप्रतिनधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने नगर निगम का पुरजोर विरोध किया। कहा कि भाबर का समूचा क्षेत्र कृषि प्रधान है, ऐसे में ग्राम पंचायतों की खुली बैठक कर जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को भी तहसील सभागार में जनसुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर पौड़ी जिलाधिकारी सुशील कुमार द्वारा एडीएम रामजी शरण की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने कोटद्वार पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कृषि प्रधान क्षेत्र होने, सिंचित जमीन और पशुपालन समेत कई तक देते हुए सीमा विस्तार और नगर निगम बनाने का पुरजोर विरोध किया। प्रतिनिधियों ने तर्क दिए कि ग्रामीण ग्राम पंचायत व्यवस्था से संतुष्ट हैं। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण अंचलों में बेहतर सुविधाएं हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों को ही मजबूत कर सहूलियत देने पर जोर दिया। कहा कि गांवों के लोग नगर निगम की व्यवस्था कतई नहीं चाहते। यही वजह है कि 5594 आपत्तियां सरकार को मलिी है। कहा कि हर ग्राम पंचायत और गांव की ओर से आपत्तियां दाखिल की गई है, जिसे पूरे गांव और ग्राम पंचायत का माना जाना चाहिए।
विज्ञापन

नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाने के फैसले को जनविरोधी करार दिया। कहा कि पूर्व में भी प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजते समय मनमानी की, अब भी वहीं हो रहा है। यदि जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं हुआ तो हर मोरचे पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने देहरादून में हो रही ग्राम पंचायत स्तर की जनसुनवाई पर जोर दिया। पदमपुर सुखरो के प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी ने प्रशासन पर मंत्रियों और सरकार के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि कोर्ट ने नगर निगम की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है। ऐसे में नगर निगम की आपत्तियों पर नगर निगम की मुहर लगाकर गैर कानूनी काम किया जा रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश से जनसुनवाई कराने की मांग की। जनसुनवाई में प्रधान सुरेश रावत, विनोद सिंह, वीरेंद्र पाल, बुद्धि प्रकाश, मनोज रावत, विजयपाल मेहरा, विजय प्रकाश ध्यानी, मनमोहन नेगी, दीपक पांडे, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल समेत कई लोगों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


आज भी होगी जनसुनवाई
कोटद्वार। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जनसुनवाई की तिथि एक दिन और बढ़ा दी गई है। बुधवार को भी तहसील सभागार में एडीएम गढ़वाल की अध्यक्षता में जनसुनवाई होगी। जनसुनवाई में नगर निकाय में शामिल क्षेत्रों के नागरिक अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed