{"_id":"5aaff1dc4f1c1bc4758b641a","slug":"11521480156-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौगिंग सहायक पद पर पदोन्नति न करने पर भड़के वन निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौगिंग सहायक पद पर पदोन्नति न करने पर भड़के वन निगम कर्मी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कोटद्वार की बैठक में कर्मचारियों ने स्केलर से लौगिंग सहायक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की।
सोमवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला कोटद्वार में क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्केलर से लौगिंग सहायक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी नहीं किए गए तो भारतीय वन सेवा के क्षेत्रीय वन प्रबंधक रमेश चंद्र को आंदोलन का नोटिस जारी कर दिया जाएगा। कहा कि यदि क्षेत्रीय वन प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के विरोध में कोई भी तुगलकी आदेश जारी किया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने डिपुओं की प्रकाष्ठ सुरक्षा के लिए तारबाड़ और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित आवासीय व्यवस्था करने की मांग की है।
बैठक में उपाध्यक्ष बीएस रावत, संगठन मंत्री दलीप सिंह रावत, बीएम कन्याल, अनिल त्यागी, पूरन सिंह राठौर, धीरज सिंह नेगी, दलवीर सिंह रावत, गणेश जुयाल, प्रेमचंद्र घिल्डियाल, रामेश्वर ध्यानी, उमाकांत सनवाल आदि मौजूद रहे।