फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं छाई रही

शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं छाई रही

Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं छाई रही
बैजरो। बीरोंखाल ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बीडीसी बैठक में शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल छाए रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली होने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा और उनके जुड़े सवाल अधिकारियों से किए गए। प्रधान मेहरबान सिंह रावत ने जीआईसी भरोलीखाल में सांइस के सभी विषयों के साथ ही गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों के शिक्षकों के पद खाली होने की बात कही। कहा कि बोर्ड परीक्षा सिर पर है, ऐसे में छात्र-छात्राएं क्या पेपर देंगे। इस बात का अंदाजा लगाना ज्यादा कठिन नहीं है। कंडुली बड़ी की प्रधान रेखा देवी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के शराब के नशे में स्कूल आने की बात कही। कहा कि इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उपशिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन

सुंगरया के प्रधान सतपाल रावत ने कहा कि शिक्षा सत्र समाप्त होने वाला है, लेकिन उनके प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को आज तक सरकारी ड्रेस नहीं बांटी गई। उपशिक्षा अधिकारी ने हर महीने होने वाली छात्रों की परीक्षा एनसीआरटी के प्रश्नपत्रों के आधार पर करवाने की जानकारी दी। जल निगम के सहायक अभियंता सुनील जोशी ने बताया कि वर्ष 2016-17 के लिए जिला प्लान से स्वीकृत सभी पेयजल योजनाओं को कैंसिल कर दिया गया है, जिस पर सदन में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि भड़क उठे। उन्होंने योजनाओं को निरस्त करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी ने बीरोंखाल के एसबीआई बैंक में नगदी के अभाव की दिक्कत बताई। कहा कि बैंक अधिकतम पांच हजार रुपये की नकदी दे रहा है। लोगों को अपने पैसों के लिए भटकना पड़ रहा है। बिजली विभाग की समस्याओं का जवाब देते हुए उपखंड अधिकारी नवीन चंदोला ने कहा कि जल्द ही झूलती लाइनों को ठीककर मुख्य बाजारों के लिए अलग से विद्युत फीडर लगाए जाएंगें। कंदोला के प्रधान मेहरबान रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र की भरोली चंदोली शेरा परिंडा मोटर मार्ग 15 साल में भी नहीं बन सका है जिससे 40 गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भमरई के प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि उनके गांव की सड़क डुमेला भमरईखाल का डामरीकरण एक माह में ही उखड़ गया है। कमडई के प्रधान रघुबीर गौनियाल ने कहा कि डांग जामरी मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्डे पड़ गए हैं। सहायक अभियंता रविशंकर यादव ने गड्डों को भरने का भरोसा दिलाया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य यशपाल पटवाल समेत प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी रामेश्वर चौहान ने किया।
.
फोटो समाचार
.
जारी
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed