{"_id":"5a130a384f1c1b6e468b540d","slug":"11511197240-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती के विरोध में 22 को कोटद्वार में निकलेगी विरोध रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती के विरोध में 22 को कोटद्वार में निकलेगी विरोध रैली
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था ने 22 नवंबर को कोटद्वार में विरोध रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली का आयोजन देवी रोड से तहसील मुख्यालय तक किया जाएगा। संस्था ने राज्य सरकार से मांग की है कि ‘पद्मावती’ फिल्म का उत्तराखंड में प्रदर्शन रोका जाए।
सोमवार को उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था की पदमपुर सुखरौ स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इस मौके पर फिल्म के विरोध में रणनीति तैयार गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं है। पूरे देश का क्षत्रिय समाज इस पर आंदोलित है। कहा कि उत्तराखंड का क्षत्रिय समाज राज्य सरकार से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए विरोध करेगा। 22 नवंबर को सुबह 10 बजे केदार पेट्रोल पंप मोटर नगर देवीरोड से कोटद्वार तहसील तक ‘पद्मावती’ फिल्म का विरोध करते हुए रैली निकाली जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी, केशर सिंह चौहान, बलराम सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, डा. केएस नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप सिंह रावत, अमर सिंह नेगी, प्रदीप सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष बिष्ट, गोकुल सिंह व संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।