{"_id":"59f369144f1c1bda538b9634","slug":"11509124372-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को भेंट की गढ़ कल्यो अरसे की कंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को भेंट की गढ़ कल्यो अरसे की कंडी
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। देहरादून के परेड ग्राउंड में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव कौथिग-2017 में कोटद्वार के राजेश खुगशाल के व्यंजनों की धूम रही। कौथिग में कोटद्वार के राजेश खुगशाल ने पहाड़ की धरोहर गढ़ कल्यो अरसे की कंडी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेंट की। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की ओर से आयोजित इस महोत्सव में कोटद्वार के जाने-माने खुगशाल कैटर्स के स्वामी राजेश खुगशाल ने पहाड़ी व्यंजनों जैसे आलू-मूले की थींचौंणी, झंगोरे की खीर, झंगोरे का भात, तोर की दाल, तोर की भरी रोटी की प्रदर्शनी महोत्सव में लगाई। राजेश ने बताया कि सीएम ने उनके स्टाल पर जाकर झंगोरे की खीर और अरसे का स्वाद लेकर उनकी कार्य की सराहना की। कहा कि पहाड़ी व्यंजनों की बात ही कुछ और है। इस दौरान पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए उनके स्टाल पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।