{"_id":"599f09534f1c1b783a8b4661","slug":"11503594835-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों की हड़ताल से मिनी ग्रामीण बचत केंद्र ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों की हड़ताल से मिनी ग्रामीण बचत केंद्र ठप
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। साधन समिति सचिव परिषद के सचिवों की सात सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर चल रही कलमबंद हड़ताल जिला सहकारी बैंक परिसर में पांचवें दिन भी जारी रही। सचिवों की हड़ताल से मिनी ग्रामीण बचत केंद्रों में लेन-देन समेत कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो गए हैं।
अध्यक्ष सुबोध देवरानी ने बताया कि पहले चरण में काला फीता बांधकर, दूसरे चरण में विभागीय बैठकों का बहिष्कार, सूचनाओं का आदान-प्रदान बंद और तीसरे चरण में कलमबंद हड़ताल समेत सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन सचिवों की मांग का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। कहा कि सचिवों की कलमबंद हड़ताल से समितियों में ऋण वितरण, मिनी ग्रामीण बचत केंद्रों में लेन-देन, खाद वितरण, सदस्य बनाना, ऋण वसूली के कार्य प्रभावित हो रहे है। इस मौके पर नैन सिंह नेगी, तीरथ सिंह रावत, रमेश चंद्र लखेड़ा, शिवचरण सिंह नेगी, सते सिंह चौहान, मनोज कुमार पांडेय, अमर सिंह नेगी, कमलेश्वर प्रसाद बुड़ाकोटी, राकेश बहुखंडी, जयपाल सिंह नेगी, ऋषिपाल सिंह व महेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।