{"_id":"5984ab6a4f1c1bc0048b4619","slug":"11501866858-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली में तीसरे दिन भी बाजार बंद, अनशन जारी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली में तीसरे दिन भी बाजार बंद, अनशन जारी.
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। सतपुली में बुधवार को हुए बवाल को रोकते समय पूर्व प्रधान के साथ एसएसपी द्वारा की गई कथित अभद्रता के विरोध में तीसरे दिन भी बाजार बंद रहा। मंदिर परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन भी दूसरे दिन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने एसएसपी एवं थाना सतपुली के सभी कर्मियों का स्थानांतरण न होने तक अनिश्चितकालीन बंद एवं धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को अनशन के दूसरे दिन विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे कविंद्र ईष्टवाल ने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर सतपुली का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि एक शांतिपूर्ण तरीके से घटना का विरोध कर रहे जनप्रतिनिधि के साथ एसएसपी द्वारा दुुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के तानाशाहीपूूर्ण रवैये के कारण कस्बे का माहौल खराब हो रहा है। चेताया कि जब तक पूरी सतपुली थाने के पुलिस कर्मियों और एसएसपी का तबादला नहीं हुआ, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती, पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, डा. दिवाकर गोदियाल, सुनील डंडरियाल, बृजमोहन रावत, सत्यनारायण वेदी, इंदु जुयाल व कुसुम खंतवाल आदि मौजूद थे।
-फोटो