फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अमरनाथ यात्रा से सकुशल पहुंचा 52 यात्रियों का दल

अमरनाथ यात्रा से सकुशल पहुंचा 52 यात्रियों का दल

Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से सकुशल पहुंचा 52 यात्रियों का दल

विज्ञापन
कोटद्वार। कांवड सेवा समिति के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा पर गया कोटद्वार का यात्री दल सकुशल वापस लौट गया है। सोमवार रात को 52 सदस्यों के यात्री दल का कोटद्वार पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। आतंकी हमले से डरे यात्रियों के परिजनों ने चैन की सांस ली।

यात्रा जत्थे का नेतृत्व कर रहे कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोंगिया, दिनेश बौंठियाल और सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि 29 जून की रात को कोटद्वार से बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए 52 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ था। यात्री दल आनंदपुर साहिब, मां नैनादेवी, चिंतपूर्णी, मां ज्वालाजी, कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी, बैजनाथ के दर्शन करते हुए दो जुुलाई को पहलगाम पहुंचा। चंदनबाड़ी बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच 32 किमी की पैदल यात्रा करने के बाद दल ने चार जुलाई को अमरनाथ की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए और 16 किमी पैदल यात्रा करने के बाद बालटाल बेस कैंप पर पहुंचा। जम्मू भ्रमण के बाद यात्री अमृतसर स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, बाघा बार्डर की परेड देखकर सोमवार रात 11 बजे सकुशल कोटद्वार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed