{"_id":"5cc9cb4abdec220769792f3b","slug":"111556728650-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल की नृत्य प्रतियोगिता में टैगोर और नेहरू सदन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल की नृत्य प्रतियोगिता में टैगोर और नेहरू सदन ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। आर्मी स्कूल लैंसडौन की ओर से अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में टैगोर सदन और सीनियर वर्ग में नेहरू सदन ने बाजी मारी।
आर्मी स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी। निर्णायक शिक्षक हेमा शर्मा और प्रियदर्शनी राय द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्राइमरी वर्ग में टैगोर सदन ने प्रथम, सुभाष सदन ने द्वितीय और नहेरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने पहला, सुभाष सदन ने दूसरा जबकि टैगोर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के स्थापन दिवस पर गत दिवस अंतर सदनीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टैगोर सदन प्रथम और सुभाष सदन द्वतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोेगिता का संचालन संगीत अध्यापक प्रशांत थापा ने किया।