{"_id":"5cb74ea8bdec22144b7f11a5","slug":"111555517096-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को दी सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को दी सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर/कोटद्वार। वार्ड-37 पश्चिमी झंडीचौड़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव प्रवेशी बच्चों के लिए का प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी।
जूनियर हाई स्कूल झंडीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भरत भूषण शाह ने किया। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को प्रवेश कराने की अपील की। कहा कि पश्चिमी झंडीचौड़ के सरकारी विद्यायलों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था है, यहां बच्चों को कंप्यूटर की कक्षाएं भी पढ़ाई जाती हैं। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल पश्चिमी झंडीचौड़ आदर्श विद्यालय बन चुका है। इसके अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को पढ़ाई के लिए धनराशि भी मिलती हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने की अपील की है। इस मौके पर शिक्षिका सरोजनी रावत, विनायक पंत आदि मौजूद रहे।
कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में नए एडमिशन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों नए एडमिशन वाले बच्चों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर तीन लकड़ी पड़ाव में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कमला बड़थ्वाल और उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने प्रवेश लेने वाले पांच छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने की अपील की।
इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षकों ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर पार्षद अंजुम सबा, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता घिल्डियाल, शिक्षक सैयद अजीम हैदर नकवी, अनीता, चंद्रमोहन, राम अवतार आदि मौजूद थे।
उधर, एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय में 32 छात्रों का एडमिशन कराया गया है। इस अवसर पर शिक्षक महेंद्र रमोला, प्रमोद रावत, गरिमा साहू, सलोनी रमोला, विजेता, मानसी आदि मौजूद थे।
.