फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आबकारी सिपाही की भर्ती में कम दिखा युवाओं का रूझान

आबकारी सिपाही की भर्ती में कम दिखा युवाओं का रूझान

Mon, 04 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
आबकारी सिपाही की भर्ती में कम दिखा युवाओं का रूझान
कोटद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग के तहत आबकारी सिपाही के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों का रुझान कम दिखाई दिया। आज हुई परीक्षा में 499 अभ्यर्थियों में से 147 ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की उप क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की की देखरेख में आयोजित की गई। आबकारी सिपाही में पुरुष वर्ग की भर्ती में नापतोल, बाल थ्रो 61 मीटर, लंबी कूद 15 फीट और आधे घंटे में 4.8 किमी दौड़ आयोजित की गई। महिला वर्ग की भर्ती में बायोमीट्रिक, नापतोल, बाल थ्रो 12 मीटर, लंबी कूद आठ फीट और दौड़ आयोजित की गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल ने बताया कि सुबह शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद आबकारी सिपाही के पदों के लिए दौड़, नापतोल, बाल थ्रो, लंबी कूद का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 499 अभ्यर्थियों में से 147 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत, एसआई गणेश लाल, ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद पंत, धीरेंद्र रावत, संजीव चंद्र, प्रजापति कुकरेती, सुरेश सिंह, मान सिंह थापा, सुधीर नेगी, धीरेंद्र कंडारी, राकेश कठैत, संजय बिष्ट, संदीप खंकरियाल, मो. इमरान, शिवम रावत, कीर्ति गुसाईं, महेंद्र सिंह व मुकेश सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed