{"_id":"5c64401dbdec2254606a6fbc","slug":"111550073885-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवाईसीसी ने जीता पांच विकेट से मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनवाईसीसी ने जीता पांच विकेट से मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में बुधवार को तीसरे दिन नार्दन यूथ वेलफेयर क्रिकेट क्लब (एनवाईसीसी) ने काशीरामपुर क्रिकेट क्लब (केसीसी) को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की।
बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में एनवाईसीसी और केसीसी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीसी की टीम 40 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आकाश रावत ने 40 रन और अमित शाह ने 38 रन बनाए। एनवाईसीसी की ओर से अनुज गुसाईं ने तीन, अनुज मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवाईसीसी ने पांच विकेट खोकर 32 ओवर में 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंकुश ने 38 रन और साहिल ने 36 रन का योगदान दिया। केसीसी की ओर से आकाश रावत, गौरव शर्मा, शिवम भाटिया, सुरेंद्र कंडारी और शोभित नेगी ने एक-एक विकेट चटके। डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में 10 विकेट के साथ अनुज पहले स्थान पर बने हैं। 6 विकेट के साथ अंबर दूसरे और पांच विकेट के साथ शोभित तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजी में 434 रन के साथ एनवाईसीसी के शिखर पहले स्थान पर बने हुए हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्तिशैल कपरवाण, पार्षद अनिल रावत, नईम अहमद, प्रवेंद्र रावत, अनुसूया सेमवाल, मनीष अग्रवाल, प्रवीण घनशाला, सुनील बिष्ट, सौरभ नेगी, शिखर शैल कपरवाण, मदन मोहन घिल्डियाल, प्रदीप बलूनी, गजेंद्र तिवारी मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका जगदीश प्रजापति, इलाही खान ने निभाई।