{"_id":"5c2e3eb8bdec225709210e76","slug":"111546534584-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल मार्ग में सड़क पर खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल मार्ग में सड़क पर खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। झंडा चौक के समीप पटेल मार्ग पर खड़ी एक कार में देर रात अचानक आग लग गई। घनी आबादी के बीच कार में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
अग्निशमन प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर पटेल मार्ग पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया कि आसपास घनी आबादी होने के कारण यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद विभाग ने वाहन स्वामी अमन सैफी से पूछताछ की। बताया कि काफी समय से कार घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।