फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आयोग मुख्यालय बनने के पौड़ी जनपद में और बढ़ा पलायन: धर्माणी

आयोग मुख्यालय बनने के पौड़ी जनपद में और बढ़ा पलायन: धर्माणी

Sat, 22 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
आयोग मुख्यालय बनने के पौड़ी जनपद में और बढ़ा पलायन: धर्माणी
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी की दुर्दशा के लिए कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी ने उत्तराखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने का कि पलायन आयोग का मुख्यालय पौड़ी में खुलने के बाद पलायन और तेजी से बढ़ गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि जनपद से एनआईटी, रोडवेज बस अड्डा, एसएसबी अकादमी, खेल निदेशालय के शिफ्ट होने के बाद ग्राम विकास निदेशालय भी शिफ्ट होने जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों में जहां भूमि संरक्षण के लिए ठोस नियम बनने चाहिए थे वहां प्रदेश सरकार पहाड़ की जमीन को खुर्द-बुर्द करने को आतुर है।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड आजीविका की संभावनाओं से भरा हुआ है। प्रदेश सरकार अभी तक पहाड़ में एक भी मॉडल शहर विकसित नहीं कर पाई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में सारे शहर पहाड़ में ही विकसित हैं। जिससे लोग आजीविका के लिए गांव व शहर के बीच संतुलन के साथ प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौड़ी के कफोलस्यूं पट्टी की घटना प्रदेश पर दाग है। कहा कि उत्तरांड में कांग्रेस वर्ष 2009 के इतिहास को दोहराते हुए पांचों लोक सभा सीटें जीत रही है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। प्रत्याशियों का चयन भी तेज कर दिया गया है। कहा कि विधायक व सांसद निधि के आवंटन में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है। प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी कम होने के साथ समय पर नहीं मिल रही है। प्रदेश की स्थायी राजधानी के सवाल पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गैरसैण के पक्ष रही है। उन्होंने गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करना राजनीतिक चूक माना। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करें, पार्टी साथ देने को तैयार है। उन्होंने इशारों-इशारों में गढ़वाल लोक सभा से दावेदारी भी जताई। कहा पार्टी मुझ पर भरोसा करती है, तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं। प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट ने कहा कि कफोलस्यूं पट्टी के गांव की छात्रा को बर्न स्पेशलिस्ट अस्पताल तक पहुंचाने में शासन-प्रशासन ने हीलाहवाली दिखाई है। वहीं धर्माणी ने विधान सभा पौड़ी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अद्वेत बहुगुणा, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, जिला उपाध्यक्ष व प्रमुख कोट ब्लाक सुनील लिंगवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट नवल किशोर, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महेश ढौंडियाल, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, सरिता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed