फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम क्षेत्र में संपति कर के निर्धारण के लिए समिति का हुआ गठन

नगर निगम क्षेत्र में संपति कर के निर्धारण के लिए समिति का हुआ गठन

Tue, 18 Dec 2018 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में संपति कर के निर्धारण के लिए समिति का हुआ गठन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में भूमि और भवन कर के निर्धारण के लिए एसडीएम कमलेश मेहता ने समिति का गठन किया है। अध्यक्ष नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत समेत आठ सदस्यों को शामिल किया गया है। एक सप्ताह के अंदर समिति लोगों की संपत्ति का जायजा लेकर कर निर्धारण की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। इसके लिए नगर निगम को भी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि समिति में शामिल सदस्यों में राजस्व निरीक्षक कैलाश चंद्र बिडालिया (दुगड्डा), राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह खत्री (पौखाल), राजस्व निरीक्षक चित्र सिंह रावत(कोटद्वार), राजस्व निरीक्षक अमित नेगी (लंगूर पल्ला-1), नगर निगम के अवर अभियंता अखिलेश खंडूडी, प्रभारी भवन कर विनोद कुमार, वर्क एजेंट असलम को शामिल किया गया है। कहा कि समिति नगर निगम क्षेत्र में स्थित समस्त भूमि एवं भवनों का वार्डवार वार्षिक मूल्यांकन और कारपेट एरिया दर निर्धारित कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद नगर निगम के लोगों में टैक्स निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed