{"_id":"5c12881942c7925ce84ea235","slug":"111544718361-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में अदालीखाल संकुल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में अदालीखाल संकुल बना चैंपियन
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक की प्राथमिक स्तर की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में 10 संकुलों से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। अव्वल प्रदर्शन के लिए अदालीखाल संकुल ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
बृहस्पतिवार को जीआईसी धुमाकोट में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पटोटिया संकुल, समूहगान में पटोटिया संकुल, बालक कबड्डी में अदालीखाल, खोखो बालिका में पटोटिया संकुल और खोखो बालक वर्ग में अदालीखाल, उच्च प्राथमिक वर्ग में लोकनृत्य में हल्दूखाल और लोकनृत्य प्रतियोगिता में हल्दूखाल ने बाजी मारी।
100 मी दौड़ बालक वर्ग में मनीष ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय व प्रत्यूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहा ने पहला, सपना ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मी दौड़ में शुभम, मनीष, प्रत्यूष, 400 मी बालिका में नेहा, सिमरन, शिल्पी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख बालक में शुभम रावत, सुलेख बालिका वर्ग में अंकिता, अंग्रेजी सुलेख में हल्दूखाल के आशीष व मीनाक्षी और मानचित्र में शौर्य रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीईओ डा. रामनिवास, जीआईसी धुमाकोट के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सेठ, राजकीय हाईस्कूल मोक्षण के प्रधानाचार्य आनंद सिंह बिष्ट, कमलेश कंडारी, कोषाध्यक्ष संजय रावत, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ललित पटवाल व पूर्व ब्लाक प्रमुख मधु बिष्ट आदि मौजूद रहे।
-फोटो