फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नव निर्वाचित मेयर हेमलता नेगी ने पार्षदों के साथ निकाला विजय जुलूस

नव निर्वाचित मेयर हेमलता नेगी ने पार्षदों के साथ निकाला विजय जुलूस

Wed, 21 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित मेयर हेमलता नेगी ने पार्षदों के साथ निकाला विजय जुलूस
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के पहले चुुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलने पर निगम की पहली मेयर हेमलता नेेगी और 11 कांग्रेस पार्षदों ने शहर में विजय जुलूस निकाला। उन्होंने उन्हें जिताने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पूरे शहर में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौराहों और मालवीय उद्यान में जमकर आतिशबाजी की। विजय जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मलवीय उद्यान पहुंचा, जहां समर्थकों ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी, हेमलता नेगी और नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में हुई सभा में नवनिर्वाचित मेयर हेमलता नेगी ने उन्हें नगर निगम की पहली मेयर बनाने के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए कोटद्वार का विकास करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से कोटद्वार के विकास में उनका सहयोग करने की अपील की। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवादहीनता के चलते लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, योजना आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, नंदकिशोर जखमोला, विजय नरायण सिंह, गीता नेगी, कृष्णा नेगी, कविता मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed