फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   3285 मत अवैध घोषित, 252 ने किया नोटा

3285 मत अवैध घोषित, 252 ने किया नोटा

Wed, 21 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
3285 मत अवैध घोषित, 252 ने किया नोटा
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम का पहला चुनाव रोमांचक रहा। मेयर और पार्षद पदों के लिए एक लाख चार हजार 30 मतदाताओं में से 68040 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें जहां एक ओर 252 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, वहीं 3285 वोट कई कारणों से अवैध घोषित किए गए। मंगलवार देर रात तक चली मतगणना में भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी विभा चौहान की कड़ी टक्कर के चलते अंतिम चक्र तक स्थिति दुविधाजनक बनी रही। हालांकि अंत में मेयर की सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।
विज्ञापन

कोटद्वार की जनता ने नगर निगम की पहली मेयर का ताज कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी के सिर पर सजा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी विभा चौहान को 1568 वोट के अंतर से पराजित किया। दरअसल, मेयर सीट के लिए हुई मतगणना शुरू से ही रोमांचक रही। पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी हेेमलता नेगी बढ़त बनाए रही, लेकिन बढ़त का अंतर ऊपर-नीचे होता रहा। भाजपा प्रत्याशी नीतू चौहान 11386 वोटों पर ही सिमट गई। यूकेडी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ी उषा सजवाण ने इस चुनाव में 1201 वोट हासिल किए। उषा सजवाण की पारिवारिक पृष्ठभूमि आरएसएस और हिंदू संगठनों से जुड़ी है। भाजपा की दूसरी बागी पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल 557 और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधा सती 923 वोट ही ले पाई। बसपा की प्रत्याशी शोभा बहुगुणा भंडारी केवल 634 वोट ही हासिल कर पाई। वह बसपा के कैडर वोट के पांच फीसदी वोट पर ही सिमट गई।
विज्ञापन


कोटद्वार नगर निगम: मेयर के किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
हेमलता नेगी, कांग्रेस- 25,347
विभा चौहान, निर्दलीय 23,779
नीतू रावत, भाजपा- 11,386
शोभा बहुगुणा भंडारी, बसपा-634
उषा सजवाण, यूकेडी-1201
रजनी थपलियाल, लोजपा-312
कलावती देवी, निर्दलीय-364
शशि नैनवाल, निर्दलीय-557
सुधा सती-निर्दलीय, 923
कोटद्वार नगर निगम एक नजर में
नगर निगम का गठन- 08, दिसंबर, 2017
नगर निगम क्षेत्र के कुुल वार्ड-40
नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी-1,35,647
नगर निगम में कुल मतदाता-1,04, 030
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed