{"_id":"5be5b82cbdec22694123d552","slug":"111541781548-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवयुग पब्लिक स्कूल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवयुग पब्लिक स्कूल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने राइजिंग सन पब्लिक स्कूल को हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जगमोहन बुड़ाकोटी और विद्यालय के प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट ने किया। पहले मैच में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने टीसीजी पब्लिक स्कूल को हराया। दूसरे मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने नवयुग पब्लिक स्कूल को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने नवयुग पब्लिक स्कूल को 21-8, 21-15 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने सिद्धबली क्लब को 21-17, 21-10 से हराया। फाइनल मुकाबला राइजिंग सन पब्लिक स्कूल और नवयुग पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दोनों ही टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। तीन सेटों में चले फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने 21-15, 19-21, 21-17 से जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मैच में रैफरी की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, अनीता बिष्ट, राकेश काला और सुरदीप गुसाईं शामिल रहे।