{"_id":"5bc61d7fbdec226970456a29","slug":"111539710335-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेला में मुहैया कराएं जरूरी सुविधाएं: एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेला में मुहैया कराएं जरूरी सुविधाएं: एएसपी
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में शहरवासियों से दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस मौके पर अग्निशमन विभाग की ओर से दशहरा मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। एएसपी ने सभी विभागीय अधिकारियों से दशहरा मेले के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कोतवाली में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, विभिन्न धर्म गुुरुओं की बैठक हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश चंद्र वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को दशहरा मेला मैदान में पानी, लाइट की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को सड़कों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि विकासनगर गाड़ीघाट होते हुए बड़ी संख्या में दशहरा मेला देखने के लिए लोग पहुंचते हैं, लेकिन वर्तमान में खोह नदी में पुल निर्माण की वजह से आवाजाही की समस्या हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से खोह नदी में आवाजाही के लिए अस्थायी पुल बनाने की मांग की।
इस मौके पर सीओ जेआर जोशी, नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत, बाजार चौकी प्रभारी रविंद्र नेगी, सनेह चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल, जल संस्थान के एई बीआर चौधरी, यूपीसीएल के एई कमल सिंह, माया ध्यानी, कंवलजीत सिंह, संजय थपलियाल, अमित शर्मा, हरीश बहरानी, प्रमोद डोबरियाल, धर्मवीर गुसाईं, राजेंद्र जजेड़ी, डबल सिंह रावत, सुरेश सिंह व विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने किया।
विज्ञापन
-फोटो