{"_id":"5bc37111bdec2269317c831d","slug":"111539535121-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग पर बसों का संचालन ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग पर बसों का संचालन ठप, लोग परेशान
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
धुमाकोट। शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग पर बरसात के समय मलबा गिरने व पुश्ते टूटने से यातायात बंद हो गया था। बरसात खत्म होने और मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू होने के बावजूद अभी तक यहां बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस रूट पर बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है।
लगभग 20 किमी शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग शंकरपुर से रिंगल्टा तक 10 किमी कच्चा है। सड़क पर डामरीकरण न होने के कारण बरसात में भी मलबा आने के साथ ही पुश्ते टूट गए और गड्ढ़े हो गए थे। दुुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर गढ़वाल मोटर यूजर्स ने बरसात में मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया था। डामरीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर कटिंग व सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र देवलाल का कहना है कि बसों का संचालन न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादी समारोह का सीजन होने के कारण मजबूरी में लोगों को कई गुना किराया देकर जीप व टैक्सी आदि की बुकिंग कर आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। गढ़वाल मोटर यूजर्स की अध्यक्ष रेखा गुसाईं ने कहा कि बरसात में सड़क की हालत ठीक न होने के कारण प्रशासन ने बसों का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए थे। सड़क ठीक होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, लोनिवि बैजरो के जेई बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कटिंग आदि के बाद फिलहाल सड़क को ठीक कर लिया गया है। बसों का संचालन तुरंत शुरू किया जा सकता है।