{"_id":"5bbb8902867a5528367e08cd","slug":"111539016962-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने लोकगीतों और देशभक्ति गीतों पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने लोकगीतों और देशभक्ति गीतों पर किया नृत्य
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति से समारोह में समा बांधा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर दर्शकों में देश भक्ति का जज्बा भरा, वहीं कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान संस्था की ओर से निर्धन परिवार के बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
सोमवार को पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोक गायिका सोनिया आनंद ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संस्था निर्धन और दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने समाज की अन्य संस्थाओं से गरीब असहायों की मदद को आगे आने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष अमित शैमुअल ने बताया कि संस्था 250 निर्धन और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लोकगीतों व देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों पर नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, एसएसआई राकेंद्र कठैत, एसआई रविंद्र नेगी, डा. हरेंद्र, ऐंजलिना शैमुअल, अमृत, संजय, राखी, किरन, जोनाथन, जैसमिन व अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो