{"_id":"5b9fde3a867a557ff129c81f","slug":"111537203770-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश रावत बने कैंट बोर्ड लैंसडौन के उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश रावत बने कैंट बोर्ड लैंसडौन के उपाध्यक्ष
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। छावनी परिषद लैंसडौन की बोर्ड बैठक में दिनेश रावत निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। छह में से चार सदस्यों के मत हासिल करने के बाद बोर्ड के सीईओ ने उनके निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
सोमवार को छावनी बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल शलभ सनवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की विशेष बैठक हुई, जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र दिनेश रावत का नाम सामने आया। दिनेश के नाम का प्रस्ताव राजेंद्र राना ने किया, जबकि सुमित्रा नेगी और पूर्व उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने उनके नाम का अनुमोदन किया। उनके पक्ष में चार सदस्यों ने अपना मत दिया। दो सदस्यों इंद्रा रावत और राजेश ध्यानी ने बैठक से दूरी बनाए रखी। चार मत पड़ने के बाद बैठक में छावनी परिषद के सीईओ भूपति रोहित ने नए उपाध्यक्ष पद पर दिनेश रावत के नाम की घोषणा की।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दिनेश रावत वर्ष 1997 से 2002 तक पूर्व में छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपना कार्यकाल पूर्ण किया था। उन्होंने वार्ड नंबर चार से अपना पहला चुनाव वर्ष 1992 में जीता था। तब से लेकर अब तक लगातार वे इस वार्ड से पांच बार बोर्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित होते आए हैं।