फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जगमोहन अध्यक्ष, मातबर सिंह बने उपाध्यक्ष

जगमोहन अध्यक्ष, मातबर सिंह बने उपाध्यक्ष

Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जगमोहन अध्यक्ष, मातबर सिंह बने उपाध्यक्ष
कोटद्वार। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति केंद्र सुखरो देवी में मंगलवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डेलीगेट्स के चुनाव कराए गए। इस मौके पर जगमोहन सेमवाल को अध्यक्ष और मातवर सिंह रावत को उपाध्यक्ष चुना गया। सहायक खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अशोक बड़थ्वाल को गढ़वाल मोटर यूजर्स को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी का निदेशक चुना गया। अजयपाल सिंह, चंद्रमोहन सिंह, निशा बिष्ट, ओम प्रकाश, अर्जुन सिंह बिष्ट व देवेंद्र सिंह को जिला सहकारी बैंक का सदस्य मनोनीत किया गया। क्रय विक्रय समिति के सदस्यों में चंद्रमोहन, राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर व विनय शामिल हैं। जिला भेषज सहकारी संघ के सदस्यों में गणेश सिंह व कविता मित्तल शामिल हैं। विजय नारायण सिंह को इफ्को का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


सुखरो देवी सहकारी समिति के चुनाव में कांग्रेस का दबदबा
कांग्रेस ने सर्वाधिक सात वार्डों में हासिल की जीत
दो निर्विरोध भी कांग्रेस के पाले में गए
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति सुखरो देवी के सोमवार को हुए प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस ने सात और भाजपा ने दो वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि दो वार्डों में निर्विरोध चयन हुआ। दोनों निर्विरोध सदस्य भी कांग्रेस के पाले में चले गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति एवं क्रय-विक्रय केंद्र सुखरो देवी के चुनाव हुए। सहायक खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि समिति के वार्ड नं. 1 में अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर कृष्णा देवी ने भारती देवी को पांच मतों से पराजित किया। इसी वार्ड की सामान्य सीट पर मातबर सिंह ने मुन्नालाल मिश्रा को 14 मतों से, वार्ड नं. दो महिला सामान्य सीट पर साधना त्रिपाठी ने कमला देवी को 35 मतों से, वार्ड नं. तीन महिला सामान्य सीट पर गौरी देवी ने शकुंतला को 62 मतों से, वार्ड नं. चार सामान्य सीट पर सोहन सिंह ने धर्मेंद्र को 12 मतों, वार्ड नं. पांच में जगमोहन सेमवाल ने राजाराम अणथ्वाल को 71 मतों, दिलवर सिंह ने विजय खंतवाल को 14 मतों, धर्मेंद्र सिंह ने सुधीर चंद को 62 मतों, चंद्रमोहन ने जीवन सिंह को आठ मतों के अंतर से पराजित किया। वार्ड नं. आठ में चंद्रमोहन सिंह और वार्ड नं. 10 में विजयपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नरेश बिष्ट को शासन द्वारा समिति में नामित सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed