{"_id":"5b2697044f1c1b614d8b6d08","slug":"111529255684-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"714 बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने लगाई योग के लिए दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
714 बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने लगाई योग के लिए दौड़
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार की ओर से योग सप्ताह के अंतर्गत ‘‘रन फार योगा’’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 714 बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने योग की जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। विजेताओं को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
रविवार को देवी रोड पर तड़ियाल चौक से आयोजित मैराथन दौड़ का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य लक्ष्मी नैथानी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। विधायक दिलीप रावत ने मैथारन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ देवी रोड स्थित तड़ियाल चौक से शुरू होकर नजीबाबाद चौक, झंडाचौक होते हुए मालवीय उद्यान पर समाप्त हुई। दौड़ में पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग वर्ग रहे, जिसमें ग्रुप ए 12-17 आयु वर्ग में गौरव और माधवी, ग्रुप बी 18-29 में आशु कुमार और निशा, ग्रुप सी 30-39 में अरविंद कुमार और शकुंतला ने बाजी मारी। जबकि
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ग्रुप डी में सत्यप्रकाश और लक्ष्मी नैथानी ने अव्वल रहे। इस दौरान संस्था के मंडल प्रभारी अमित सजवाण ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ के विजेताओं को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला द्वारा मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। मौके पर संस्था के जिला प्रभारी विजय नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी अंजू सिंह, डा. रवि नेगी, विहिप के संजय थपलियाल, दलजीत सिंह, गीता नेगी, चंद्र प्रकाश ध्यानी, शशी भूषण अमोली, मनोज नेगी, दिनेश जुयाल, विजय भाटिया, जितेंद्र काला, विजय पाल, आशा रावत, देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.