फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सुविधाएं हैं नहीं, जर्जर भवन में शिक्षा ले रहे हैं 165 बच्चे

सुविधाएं हैं नहीं, जर्जर भवन में शिक्षा ले रहे हैं 165 बच्चे

Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सुविधाएं हैं नहीं, जर्जर भवन में शिक्षा ले रहे हैं 165 बच्चे
दुगड्डा। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में 165 बच्चे खतरे के बीच पढ़ाई को मजबूर हैं। विभागीय अनदेखी का आलम यह है कि विद्यालय में न तो बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की। ब्लाक के मुख्य विद्यालय के खस्ताहाल भवन की मरम्मत और अन्य सुविधाओं के प्रति विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

जीआईसी द्वारीखाल का 13 फरवरी 1998 में उच्चीकरण किया गया था, लेकिन विभाग ने जर्जर भवन की सुध नहीं ली। वर्तमान में विद्यालय भवन जर्जर हाल में है। कक्षा-कक्षों में दरारें पड़ी हैं, छत और बीम दरकने के कगार पर है, कक्षों में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र अंधेरे में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। विद्यालय में शौचालय बदहाल पड़ा है, पानी की व्यवस्था नहीं होने से छात्र प्राकृतिक स्रोत से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने बताया कि स्कूल की वर्तमान स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्रोत सूखने से जनवरी से बरसात होने तक पानी की आपूर्ति ठप रहती है, मध्याह्न भोजन के लिये भी दूरदराज क्षेत्र से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed