{"_id":"5ade14804f1c1b57098b62a0","slug":"111524503680-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौन की शोभा बढ़ाएगा सी हैरियर्स लड़ाकू बमवर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौन की शोभा बढ़ाएगा सी हैरियर्स लड़ाकू बमवर्षक
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। भारत-पाक युद्ध के दौरान मोर्चों पर अपनी क्षमता का जौहर दिखाने वाला युद्ध बम वर्षक विमान सी हैरियर्स अब सैन्य और पर्यटन नगरी लैंसडौन की शोभा बढ़ाएगा। आईएनए विराट पानी के जहाज के साथ इसे एफिशिएट किया गया था। गढ़वाल राइफल्स की युद्ध पृष्ठभूमि और इसकी उपलब्धियों को देखते हुए आईएनए विराट को गढ़वाल रेजीमेंट मुख्यालय में मैनवारिंग गार्डन में स्थापित किया जा रहा है। हाल ही में आईएनए विराट की क्षमता पूरी होने के बाद सेना से इसकी विदाई की गई। तब सेना द्वारा लोगों को सैन्य पृष्ठभूमि से रूबरू कराने के लिए इस लड़ाकू बम वर्षक को गोवा से लैंसडौन लाकर यहां स्थापित किए जाने की योजना बनी। सेना के सूत्रों के अनुसार इस बम वर्षक विमान को रविवार शाम लैंसडौन पहुंचा दिया गया है। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सेना इतिहास से परिचित कराने के लिए इसे मैनवारिंग गार्डन में स्थापित किया जा रहा है। लड़ाकू बम वर्षक को देखने के लिए यहां स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा।
फोटो
विज्ञापन
फोटो