{"_id":"5ade12854f1c1b64098b60d3","slug":"111524503173-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का भावपूर्ण स्मरण
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पेशावर कांड की 89वीं वर्षगांठ पर कोटद्वार तहसील और ध्रुवपुर स्थित उनके स्मारक पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेजों की सेना में रहते हुए अपने देशवासियों पर गोली चलाने से इनकार कर देश को बड़ा संदेश दिया था। इसके बदले में उन्होंने बड़ी यातनाएं सहीं, लेकिन वह कभी झुके नहीं। उनकी आंखों में देश की आजादी का सपना पल रहा था।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक एवं स्मृति समिति की ओर से ध्रुवपुर में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक पर मार्ल्यापण कर पेशावर कांड के नायक को याद किया गया। समिति के निदेशक डा. नंदकिशोर ढौंडियाल, महासचिव चंद्रप्रकाश नैथानी, दिलवर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, मनोज गुसाईं, शैलेश बिष्ट, संजय बिष्ट व संदीप रावत आदि मौजूद थे। समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर वर्ष 2010 में सुखरौ नदी में घोषित जलाशय का निर्माण कराने की मांग की।
उधर, कोटद्वार तहसील में पूर्व मंत्री सुरेेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड दिवस मनाते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के शौर्य एवं साहस को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में 23 अप्रैल, 1930 की तिथि स्वर्णाश्ररों में अंकित है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, सुनीता बिष्ट, रंजना रावत, कुसुम असवाल, विजय नारायण सिंह, विजय माहेश्वरी, शंकेश्वर प्रसाद झिंकवाण, प्रीति, शहनाम शम्सी, शोभा गोयल, सरला रावत, शकुंतला चौहान, राकेश मित्तल, बृजपाल सिंह, चंद्रमोहन सिंह, अंकुर भंडारी, राजेंद्र सिंह आर्य, विजेंद्र चौधरी, मनमोहन सिंह, प्रदीप सिंह व दर्शन सिंह भंडारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो