फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में डा. शक्तिशैल का आमरण अनशन जारी

नगर निगम के विरोध में डा. शक्तिशैल का आमरण अनशन जारी

Thu, 05 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में डा. शक्तिशैल का आमरण अनशन जारी
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में नगर निगम संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समिति के आंदोलन का समर्थन करते हुए अनशन स्थल पर पहुंचकर धरना दिया। तीसरे दिन उनके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट रही। प्रशासन के निर्देश पर राजकीय बेस अस्पताल के डाक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन भी डा. शक्तिशैल कपरवाण अनशन पर डटे रहे। उनके साथ संदीप सुंद्रियाल, मनोज जदली, हरीश बिष्ट और चंद्रमोहन सिंह रावत ने क़्रमिक अनशन किया। राजकीय बेस चिकित्सालय के डा. मनोज कुमार ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया। ब्लड और यूरीन के सैंपल लिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के गांवों की खुशहाली के लिए ग्राम स्वराज्य की अवधारणा को प्राथमिकता दी थी। इसके तहत गांवों के लिए कार्ययोजना बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार गांव में कंकरीट के जंगल खड़ा कर विकास के नाम पर गांव का अस्तित्व मिटाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास नागरिक मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली को नगर निगम में शामिल होने वाले 73 गांवों के लोग समझ चुके हैं। उन्होंने नगर निगम के विरोध में दर्ज की गई शिकायतों का निस्तारण स्वतंत्र संस्था अथवा किसी सेेवानिवृत्त जज से कारए जाने की मांग की।

इस अवसर पर नगर निगम संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांती, अनुसुया प्रसाद, रमेश चंद्र खंतवाल, दीपक पांडे, राजीव पटवाल, बृजपाल सिंह नेगी, गजेंद्र तिवारी, मनमोहन नेेगी, अखिलेश बड़थ्वाल, मोहन सिंह, सतीश नेगी, उदय सिंह नेगी, गिरीश पटवाल व मंगतराम जखमोला आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed