{"_id":"5ac114564f1c1bf4618b4ddd","slug":"111522603094-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में सड़कों पर उतरेगी यूकेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में सड़कों पर उतरेगी यूकेडी
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार-भाबर के गांवों को मिलाकर बनने वाले नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल दो अप्रैल को शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
रविवार को दुर्गापुर कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने सरकार पर क्षेत्रीय जनता के साथ मनमानी कर नगर निगम थोपने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने कोटद्वार को जिला बनाने के लिए लोगों से वोट मांगे और जीतने के बाद उन पर जबरन नगर निगम थोपा जा रहा है। पार्टी ग्रामीणों के साथ है और नगर निगम को किसी भी हाल में बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए दो अप्रैल को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोटद्वार की सड़कों पर उतरेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, श्रवण सिंह रावत, सुनील सेमवाल, पुष्कर रावत, अर्जुन भंडारी, मनोहर नेगी, बालम नेगी, बीना जोशी, रेखा सकलानी, लता रावत, सुषमा गुसाईं, विनोद चौधरी व विनोद सुंद्रियाल आदि मौजूद थे।