{"_id":"5ab13d964f1c1b90778b697e","slug":"111521565078-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद चौराहे पर लगाएं सर्वोदय चौक का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद चौराहे पर लगाएं सर्वोदय चौक का बोर्ड
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार के नजीबाबाद चौराहे पर सर्वोदय चौक का बोर्ड लगाने की मांग को लेकर गढ़वाल सर्वोदय मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश अनुरूप सर्वोदय चौक पर बोर्ड लगाने की मांग की।
मंगलवार को सर्वोदय मंडल अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल के नेतृत्व में सर्वोदय मंडल के सदस्य तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 2010 को कोटद्वार में स्वामी योगानंद की अध्यक्षता में सर्वोदय सम्मेलन हुआ था। इसमें नजीबाबाद चौराहे का नाम सर्वोदय चौक रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को नगर पालिका के समक्ष रखा गया था, तब चार सितंबर 2010 को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में गढ़वाल सर्वोदय मंडल के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नजीबाबाद चौराहे का नाम सर्वोदय चौक रखे जाने का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी। कहा कि सर्वोदयी सेवक मानसिंह रावत को जमुनालाल बजाज पुरस्कार मिलने के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने नजीबाबाद चौक पर सर्वोदय चौक का बोर्ड लगाने के प्रशासन को निर्देश दिए थे।
इस अवसर पर सर्वोदय मंडल के संरक्षक सुरेंद्र लाल आर्य, प्रदेश संयोजक शशिप्रभा रावत, योगंबर सिंह रावत, चक्रधर कुकरेती, इंद्र सिंह कंडारी व दर्शनलाल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटोे