फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पालिका भवन पर नगर निगम का बोर्ड लगाने पर भड़का यूथ कांग्रेस

पालिका भवन पर नगर निगम का बोर्ड लगाने पर भड़का यूथ कांग्रेस

Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पालिका भवन पर  नगर निगम का बोर्ड लगाने  पर भड़का यूथ कांग्रेस
कोटद्वार। नगर निगम के विस्तार के लिए हाईकोर्ट की ओर से लगाए रोक के बाद पालिका में नगर निगम का बोर्ड लगाए जाने से नाराज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका कोटद्वार कार्यालय पर लगे नगर निगम का बोर्ड हटाने की मांग को लेकर डीएम सुशील कुमार को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में पहुुंचे। उन्होंने पालिका भवन पर लगे नगर निगम का बोर्ड को औचित्यहीन बताते हुए प्रशासन से इसे हटाने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार का कोटद्वार को नगर निगम बनाने का निर्णय अभी उच्च न्यायालय नैनीताल में विचाराधीन है, जब तक ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम में शामिल नहीं होता, तब तक निगम नहीं बन सकता। उच्च न्यायालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र को नगर निगम में मिलाने पर रोक लगा दी गई है। कहा कि पालिका कोटद्वार नगर निगम में परिवर्तित नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय जनता को भ्रमित करने के लिए नगर पालिका कार्यालय पर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया है। उन्होंने शीघ्र पालिका कार्यालय से नगर निगम का बोर्ड हटवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुंभीचौड़ नरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य काशीरामपुर हेमचंद पंवार, कांग्रेस सचिव विनोद नेगी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा, विनोद चमोली, गुड्डु सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed