फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सर्दियों में भी पानी के लिए भटक रहे तीन गांवों के लोग

सर्दियों में भी पानी के लिए भटक रहे तीन गांवों के लोग

Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में भी पानी के लिए भटक रहे तीन गांवों के लोग
कोटद्वार। सिंचाई नलकूप विभाग की लापरवाही के चलते भाबर क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को सर्दियों में भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के घमंडपुर में लगा नलकूप चार दिन से खराब है
विज्ञापन

घमंडपुर स्थित इस नलकूप से ग्राम पंचायत घमंडपुर, निंबूचौड़ और दुर्गापुरी के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है। सोमवार को नलकूप अचानक खराब हो गया। तब से लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। शिकायत किए जाने के बाद भी नलकूप की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सोबन सिंह रावत, राकेश चंद्र मैंदोला, जीसी ध्यानी, कुलदीप सिंह ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग नलकूप का रखरखाव नहीं कर रहा है, जिसके कारण बार-बार ट्यूबवेल फुुंक जाता है। पिछले चार दिन से नलकूप ठप है और अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। पानी की आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र नलकूप की मरम्मत नहीं की गई तो विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके रॉय ने बताया कि मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग नलकूप खंड के अपर सहायक अभियंता सचिन कुकरेती ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed