{"_id":"5a2c195d4f1c1b686a8b87d1","slug":"111512839517-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली डाकघर में चार दिन से कामकाज ठप, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली डाकघर में चार दिन से कामकाज ठप, परेशानी
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। सतपुली पोस्ट ऑफिस में राउटर (इंटरनेट और नेटवर्किंग मॉडम) फुंकने से चार दिन से कामकाज ठप है। इससे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
ग्रामीण राम सिंह, मनीष कुमार, गणेश प्रसाद, जगदंबा प्रसाद और मान सिंह का कहना है कि 6 माह से सतपुली पोस्ट ऑफिस में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। कभी सर्वर ठप रहता है तो कभी नेट नहीं चलता है। इससे ऑनलाइन कामकाज ठप पड़ जाता है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सतपुली गढ़वाल जिले की हृदयस्थली है। आसपास के विकासखंड कल्जीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, जयहरीखाल, चौबट्टाखाल, द्वारीखाल के लोग रोजमर्रा कार्य के लिए सतपुली बाजार आते हैं और यहां के सरकारी प्रतिष्ठानों पर निर्भर हैं। इन क्षेत्रों के ज्यादातर पोस्ट ऑफिस के काम भी सतपुली में ही होते हैं।
सतपुली के पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र ने बताया कि राउटर फुंकने के कारण चार दिन से कामकाज ठप है। डाक अधीक्षक पौड़ी और अन्य उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। जल्द ही व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।