{"_id":"5a1850164f1c1b001c8b4cbf","slug":"111511542806-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टक्कर के बाद कार जलकर राख, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टक्कर के बाद कार जलकर राख, बाल-बाल बची जान
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। जयहरीखाल। दिल्ली से लैंसडौन घूमने आ रहे पर्यटकों की कार कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमखाल के पास ट्रक से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। कार सवार पांच पर्यटकों ने किसी तरह जलती कार से बाहर निकलकर जान बचाई। फिर भी तीन पर्यटकों को चोटें आई हैं। उन्हें 108 एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
108 कर्मी उपेंद्र सिंह रावत और मनोज चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली से पांच पर्यटक एक कार में सवार होकर दुगड्डा से गुमखाल होते हुए लैंसडौन घूमने जा रहे थे। इस बीच गुमखाल से करीब दो किमी पहले उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने जलती कार से निकलकर जान बचाई। आग लगने का कारण टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में दक्षिण दिल्ली निवासी विलसन जोसेफ, प्रिया और आकांक्षा घायल हुए हैं जबकि शमीम और जसदीप कौर सुरक्षित हैं। 108 सेवा के जरिए घायलों को जयहरीखाल चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटद्वार रेफर कर दिया गया। कोटद्वार अस्पताल से भी उन्हें छुट्टी दे दी गई।
फोटो