फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दुगड्डा में जाम का झाम, पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था

दुगड्डा में जाम का झाम, पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था

Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा में जाम का झाम, पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था
दुगड्डा। यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते दुगड्डा नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इससे आए दिन जाम से यातायात बाधित होता है। दूर दराज को जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्र से डाडामंडी, कोटद्वार, लैंसडौन व गुमखाल व सतपुली की ओर वाहन चलते हैं। विभिन्न यातायात मार्गों पर संचालित करने के लिए प्वाइंट तय किए गए हैं। 19 अक्तूबर 2014 को पुलिस, पालिका और टैक्सी चालकों की संयुक्त बैठक में दुगड्डा की यातायात व्यवस्था के लिए नियम बनाए गए थे। तय किया गया था कि एक समय पर एक रूट का एक वाहन की खड़ा रहेगा। बस स्टाप की 100 मीटर दायरे में सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी, लेकिन यातायात पुलिस की सुस्ती के चलते नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजमार्ग 534 और स्टेट हाईवे-9 में चूनाधारा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गांधीचौक से डाडामंडी मार्ग सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। बीच चौराहे पर सवारी भरी और उतारी जाती है। इसके कारण रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने कहा कि नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने वाली ट्रैफिक पुलिस लापरवाह बनी हुई है। इस संबंध में शीघ्र पुलिस के उच्चाधिकारी को नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये पत्र प्रेषित किया जाएगा। उधर, यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि उन्हें दुगड्डा में लगने वाले जाम की जानकारी नहीं है। शीघ्र दुगड्डा में व्यवस्थाएं बनाई जाएगी।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed