फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं युवा: हरक

मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं युवा: हरक

Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं युवा: हरक
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बालासौड़ स्थित एक रिजॉर्ट में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित जन शताब्दी कार्यक्रम में युवाओं से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जनशताब्दी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर आज संगठन यहां पहुंचा है। आज भारत ही नहीं पूरा विश्व दैवीय आपदा से जूझ रहा है। कहा कि अब समाज और प्रकृति के लिए धीरे-धीरे स्वस्थ और दूरगामी परिणाम वाली योजना बनाने की आवश्यकता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण की सोच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री भाजयुमो नवीन ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, शांतनु रावत, आशीष काला, पंकज मेहता, राजीव डबराल, अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, भुवनेश खर्कवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, आशा डबराल, गजेंद्र धस्माना, दुर्गेश जोशी व सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed