फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   11 volunteers including Sandhya, Aanchal honored for excellent work

Kotdwar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए संध्या, आंचल समेत 11 स्वयंसेवी सम्मानित

Sun, 12 Jan 2025 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
11 volunteers including Sandhya, Aanchal honored for excellent work

विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन रविवार को स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। संध्या, आंचल रौथाण, कल्पना, काजल थापा, शिवानी चौधरी, शिखा, दिया बोहरा, साक्षी, समीक्षा, सृष्टि, सोनाक्षी सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने गए।

समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि इंटर कॉलेज पोखरी अजमीर के प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती ने किया। उन्हाेंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया था। एनएसएस से यह दोनों भाव जागृत होते हैं। विशिष्ट अतिथि आर्य समाज की सक्रिय सदस्य मीना अग्रवाल, प्रबंधक आनंद प्रकाश अग्रवाल, सरिता बहुगुणा, जिला समन्वयक परितोष रावत ने भी विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी रश्मि चौधरी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम में स्वयंसेवियों ने अनुशासित रहकर शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में विषय विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को शिविर में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य समाज मंदिर के नितिन शास्त्री, उमा नेगी, विजयलक्ष्मी, दर्शनी रावत, जसपाल चौधरी, राकेश नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता सरोज रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed