फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कण्वाश्रम का विकास कार्य रुकना क्षेत्र का दुर्भाग्य: सुरेंद्र नेगी

कण्वाश्रम का विकास कार्य रुकना क्षेत्र का दुर्भाग्य: सुरेंद्र नेगी

Sun, 05 May 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
कण्वाश्रम का विकास कार्य रुकना क्षेत्र का दुर्भाग्य: सुरेंद्र नेगी
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी के नेतृत्व में पार्षदों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कण्वाश्रम में जाकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर निर्माण कार्य ठप होने पर रोष प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों पर ऐतिहासिक विकास कार्य को जानबूझकर लटकाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से कण्वाश्रम का समग्र विकास करते हुए विश्वपटल पर स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। जिसके लिए बकायदा 22 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत करवा कर कार्य शुरू भी करवा दिया था। लेकिन, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सत्तापक्ष में बैठे हुए सफेदपोशों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की बलि चढ़ाते हुए उक्त कार्य को रुकवा दिया है। कण्वाश्रम का विकास होने से क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलने थे, लेकिन भाजपा सरकार आते ही कण्वाश्रम में निर्माण कार्य रुकना क्षेत्र का दुर्भाग्य है। जो कि क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। चेताया कि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद राकेश बिष्ट, विवेक शाह, पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, गणेश डबराल, कीरत सिंह नेगी, अमित नेगी, पूरण चंद्र शर्मा, अमर सिंह, दलीप सिंह, पुष्कर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed