{"_id":"5cbf3e3fbdec2213ea53abcb","slug":"101556037183-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पुस्तक दिवस पर बच्चों ने दिया किताब पढ़ने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पुस्तक दिवस पर बच्चों ने दिया किताब पढ़ने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ि
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पुस्तक पढ़ने की रुचि बनाने के लिए भाषण प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए । बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से किताब पढ़ने का संदेश दिया।
मंगलवार को तल्ला मोटाढाक स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के जमाने में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। पुस्तकों को पढ़ने से बच्चों में अक्षर ज्ञान के अलावा बौद्धिक विकास भी होता है। जिसके माध्यम से बच्चे अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पुस्तक विषय पर रोचक भाषण से पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विशाल द्विवेदी ने प्रथम, अंक्षाश थलेडी ने द्वितीय और अभिनव जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनाक्षी नैथानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर रोशन भारद्वाज, प्रधनाचार्य डा. अनुराग सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।