{"_id":"5c83ee6fbdec2214283615a8","slug":"101552150127-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश हित में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश हित में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/जयहरीखाल। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार और राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
शनिवार को कोटद्वार महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसएल भट्ट के कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग नितांत आवश्यक है। इसके लिए सभी को शत प्रतिशत मतदान कराना चाहिए।
कार्यक्रम समन्वयक डा. आरएस चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग कर और वीवीपैट पर उसका प्रत्यक्षीकरण देखकर वोटर उसका वोट सही जगह पड़ने को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं। डा. स्वाति नेगी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनको लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। प्रशासन की ओर से पहुंचे कमल शर्मा और उनकी टीम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों को वोटिंग मशीन और वीवीपैट कीजानकारी दी। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डा. प्रीति, संदीप किमोठी, शेखर मैठाणी व डा. सुरभान आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, जयहरीखाल महाविद्यालय में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन से पहुंचे मास्टर ट्रेनर सहदेव सिंह रावत और आशीष पोखरियाल ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन की जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कुमकुम रौतेला ने छात्र-छात्राओं से शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
-फोटो