फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शिब्बूनगर की छवि को धूमिल कर रहे हैं कूड़े कचरे के ढेर

शिब्बूनगर की छवि को धूमिल कर रहे हैं कूड़े कचरे के ढेर

Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
शिब्बूनगर की छवि को धूमिल कर रहे हैं कूड़े कचरे के ढेर
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर 23 शिब्बूनगर में सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन वर्तमान में नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़क पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर वार्ड की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

नव सृजित वार्ड नंबर 23 पूर्व में ग्राम पंचायत शिब्बूनगर का हिस्सा था। नगर निगम के नए परिसीमन में इस पूरी ग्राम पंचायत को वार्ड नंबर 23 बना दिया गया है। यहां की आबादी करीब 4600 है। वार्ड में कुल 3634 मतदाता हैं। शिब्बूनगर वार्ड में ग्राम पंचायत के समय से ही बिजली, पानी, सड़क, सोलर स्ट्रीट लाइट की सुविधा मौजूद है। पूर्व में लोग अपने घर के कूड़े का स्वयं निस्तारण करते थे, जिसके कारण स्वच्छता के लिए शिब्बूनगर को सरकार द्वारा निर्मल ग्राम का अवार्ड दिया जा चुका है, लेकिन, वर्तमान में नगर निगम बनते ही वार्ड की स्वच्छता का जिम्मा लेने वाला नगर निगम प्रशासन अपने कार्य के प्रति लापरवाह बना हुआ है। जिसके कारण पूरे वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी समाजसेवी डबल सिंह रावत, आरएस देवरानी, नवल किशोर गौड़, बिमला ध्यानी व मीनाक्षी नेगी ने नगर निगम प्रशासन पर वार्ड की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में गांव में कहीं भी कूड़े कचरे के ढेर नजर नहीं आते थे, लेकिन वर्तमान में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस बार उनकी समस्या का समाधान करने वाले सक्षम प्रत्याशी को ही वे वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
ये हैं पार्षद के प्रत्याशी
बीना देवी-भाजपा
सोनिया नेेगी-कांग्रेस
लक्ष्मी भदोला-निर्दलीय
मंजू रावत-निर्दलीय

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed