फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दुगड्डा के मोतीबाजार वार्ड को सिलगाड़ नदी से खतरा

दुगड्डा के मोतीबाजार वार्ड को सिलगाड़ नदी से खतरा

Sat, 03 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा के मोतीबाजार वार्ड को सिलगाड़ नदी से खतरा
दुगड्डा। दुगड्डा गढ़वाल की पुरानी व्यापारिक मंडी हुआ करती थी। यह मंडी अब कोटद्वार में शिफ्ट हो गई, लेकिन दुगड्डा आज भी गढ़वाल के प्रमुख चौराहे के रूप में जाना जाता है। यहां नगर पालिका का वार्ड नंबर-3 मोती बाजार आज भी व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र स्थल है। इस वार्ड को हमेशा सिलगाड़ से खतरा बना रहता है। वार्ड की सड़कों पर अतिक्रमण ने भी पैर पसार लिए हैं, जिससे बड़े वाहन अंदर तक नहीं जा सकते।
विज्ञापन

मोती बाजार वार्ड में 128 पुरुष और 122 महिला मतदाता हैं। सिलगाड़ नदी के तट पर होने के कारण बरसात में लंगूर गाड़ के उफान में आने से इस नदी का बहाव रुक जाता है और वार्ड के लोगों के आवासीय भवनों के निचले तल में बाढ़ का पानी घुस जाता है। वार्ड में व्यावसायिक प्रतिष्ठान अधिक होने के कारण यह वार्ड व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाना है। वार्ड के समानांतर बहने वाली सिलगाड़ में दशकों से प्रस्तावित कृत्रिम झील का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। सड़क में गड्ढे होने के कारण इसमें पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। सीवरेज न होने कारण सीवर का पानी नालियों में बहता है। मार्ग में अस्थायी अतिक्रमण से वाहनों की आवाजाही बाधित रहती है। सिलगाड़ में सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध में रैलिग की व्यवस्था न होने से बरसात में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नागरिक शिवदयाल बंसल, महेश कुमार अग्रवाल, विजय पसबोला व प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि सिलगाड़ में कृत्रिम झील का निर्माण न होने से पर्यटन की संभावनाएं दम तोड़ रही हैं। मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कर मरम्मत का कार्य करवाया जाना चाहिए। चुनाव में वे उसी प्रत्याशी को मत देंगे, जो उनकी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सभासद के प्रत्याशी
अनीता गौड़-निर्दलीय
अनुशिका अग्रवाल-निर्दलीय

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed