फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्चों में वैज्ञानिक शोध और खोज की प्रवृति विकसित करने पर दिया जोर

बच्चों में वैज्ञानिक शोध और खोज की प्रवृति विकसित करने पर दिया जोर

Tue, 16 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों में वैज्ञानिक शोध और खोज की प्रवृति विकसित करने पर दिया जोर
कोटद्वार। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की यहां हुई जनपदीय कार्यशाला में वर्ष 2018-19 के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय आयोजनों की रूपरेखा तय की गई। इसमें बताया गया कि जनपदीय स्तर पर बाल विकास कांग्रेस चार और पांच दिसंबर को राइंका खिर्सू में होगी। बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार होगा। इसमें बच्चों में वैज्ञानिक शोध और खोज की प्रवृत्ति पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड स्थित एक होटल में पूर्व जिला समन्वयक कृष्ण कुमार जोशी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक शोध और खोज की प्रवृत्ति विकसित करने को शिक्षकों से उनका मार्गदर्शन करने को कहा। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला समन्वयक राजेंद्र सुंद्रियाल ने बताया कि बाल विकास कांग्रेस के उप विषय इको सिस्टम और इको सिस्टम सर्विस, हेल्थ हाईजीन और सेनिटेशन, वेस्ट टू वेल्थ, सोसाइटी, कल्चर और लिवहुड व ट्रेडिशनल नॉलेज सिस्टम होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पंजीकरण कराया जा सकता है। एक ग्रुप में दो छात्रों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में सुरजीत रावत, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह राणा, परितोष रावत, गजेंद्र सिंह नेगी, विनय ध्यानी, उमेश चंद्र, सुनीता राणा, ममता ध्यानी, प्रदीप सिंह गुसाईं, सतीश चंद्र नौडियाल, पूनम रावत, विनोद शर्मा व शंभू प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed