फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कांग्रेस नेत्री से सोने की चेन ठगने वाले तीनों बदमाश दबोचे

कांग्रेस नेत्री से सोने की चेन ठगने वाले तीनों बदमाश दबोचे

Fri, 05 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री से सोने की चेन ठगने वाले तीनों बदमाश दबोचे
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता सुनीता बिष्ट से सोने की चेन ठगने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया है। उनके पास से सोने की चेन बरामद हो गई है। पुलिस ने बदमाशों की कार भी सीज कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस घटना का खुलासा सीओ जेआर जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह कौड़िया में वाहन चेकिंग के दौरान तीनों ठग पुलिस की गिरफ्त में आए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि घटना 26 सितंबर को बाजार चौकी क्षेत्र के नजीबाबाद रोड की है। इस अंतरराज्जीय गिरोह ने कोटद्वार आकर पहली घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि ठगों ने कांग्रेस नेता सुनीता बिष्ट को दो लाख रुपये का लालच देकर झांसे में लिया और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लालबत्ती चौक और नजीबाबाद रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में ठगों की पहचान हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सघन छानबीन से ठग शुक्रवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में उनकी पहचान रामांचल (48) पुत्र सूर्यबली चौहान निवासी ढासा रोड नजफगढ़ नई दिल्ली, मंजीत (36) पुत्र रामलाल निवासी सी ब्लाक सुल्तानपुरी नई दिल्ली और दीपक (18) पुत्र श्यामलाल निवासी सापला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोटद्वार के बाद गिरोह ने काशीपुर में दिया दूसरी घटना को अंजाम
सीओ जेआर जोशी ने बताया कि कोटद्वार में चेन ठगने की घटना को अंजाम देने के बाद यह गिरोह कार से सीधे काशीपुर पहुंचा। यहां इस गिरोह ने चेन ठगने की दूसरी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed