फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्र संगठनों ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकाला जूलूस

छात्र संगठनों ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकाला जूलूस

Thu, 06 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
छात्र संगठनों ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकाला जूलूस
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। छात्र संगठन एबीवीपी, एनएसयूआई, जय हो और आर्यन ग्रुप ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। छात्रों के शक्ति प्रदर्शन के दौरान पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैकड़ों छात्रों ने शहर से लेकर महाविद्यालय तक ढोल नागाड़ों और आतिशबाजी के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगता रहा। सुबह 11 बजे मालवीय उद्यान से जयहो ग्रुप के प्रत्याशियों ने ढोल, दमाऊं और मशकबीन के साथ महाविद्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने महाविद्यालय के गेट पर आतिशबाजी की। इसके बाद एनएसयूआई ने डीजे की धुनों पर नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। आखिरी में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने पीडब्लूडी गेस्टहाउस से महाविद्यालय तक बैनर पोस्टर, भगवा झंडे और गुब्बारों के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। सभी प्रत्याशियों ने महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन


इंसेट
हुड़दंग मचा रहे युवकों पर पुलिस ने फटकारी लाठी
कोटद्वार। महाविद्यालय परिसर में जुलूस लेकर पहुंचे छात्र संगठनों में वोटरों में सेंधमारी को लेकर तनातनी हो गई। महाविद्यालय का चुनावी माहौल को खराब होता देख पुलिस तत्काल एक्शन में आई और उन्होंने छात्र नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बीच कुछ यूपी क्षेत्र से आए युवकों को पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ा दिया। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण मोहन डोबरियाल ने एनएसयूआई के छात्र नेताओं पर शराब पीकर उनके समर्थकों के बीच अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी ने बताया कि जय हो ग्रुप में बड़िया के युवक जिनका महाविद्यालय में एडमिशन भी नहीं है उन्होंने एनएसयूआई की रैली को खराब करने की कोशिश की, जिसका विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनावी रैली में उड़ी लिंगदोह की सिफारिशों की धज्जियां
कोटद्वार। छात्रसंघ चुनाव में रैली के दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का जमकर उल्लंघन किया गया। महाविद्यालय के अंदर छात्रों ने आतिशबाजी की और प्रत्याशियों के पोस्टरों के साथ वोटरों को रिझाने का प्रयास किया। हालांकि महाविद्यालय के अंदर किसी प्रकार का पोस्टर और प्रचार वाहन नहीं घुसने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने महाविद्यालय के गेट पर शिक्षकों को तैनात किया था, लेकिन छात्रों की भीड़ और जिद के सामने उनकी एक नहीं चली। छात्रों ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की परवाह किए बगैर महाविद्यालय के अंदर न सिर्फ आतिशबाजी की, वे प्रत्याशियों की फोटो लगे पोस्टर लेकर महाविद्यालय में प्रचार करते रहे, लेकिन न तो महाविद्यालय प्रशासन और न ही पुलिस उनको रोक पाई।


विजय जुलूस निकालने को अनुमति जरूरी : सीओ
कोटद्वार। महाविद्यालय के सभागार में पुलिस और महाविद्यालय प्रशासन ने प्रत्याशियों की बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बिना परिचय पत्र के किसी को भी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीओ जेआर जोशी ने छात्रों से चुनाव को शांति पूर्वक निपटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद विजय जुलूस निकालने के लिए पहले प्रशासन की अनुमति आवश्यक होगी। बिना अनुमति के विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। उन्होंने रात के समय बाइक दौड़ाने और हुड़दंग मचाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed