फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र में गहराया खाद्यान्न संकट

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र में गहराया खाद्यान्न संकट

Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र में गहराया खाद्यान्न संकट
दुगड्डा/लैंसडौंन/सतपुली। नेशनल हाईवे के दुगड्डा और कोटद्वार के मध्य बाधित होने से गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्र में फल, सब्जी और दूध की आपूर्ति ठप हो गई है। तीन दिन से गढ़वाल के बाजारों में रोजमर्रा की वस्तुएं और अखबार तक नहीं जा पा रहे हैं। सड़क बंद होने से बीमार और गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए पौड़ी और श्रीनगर के अस्पतालों को ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पौड़ी गढ़वाल जिले की लाइफ लाइन है और दुगड्डा गढ़वाल का चौराहा। कोटद्वार से दुगड्डा के बीच सड़क बाधित होने से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के मुख्यालय लैंसडौन, जयहरीखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर, रिखणीखाल, नैनीडांडा, धुमाकोट, बीरोंखाल, थलीसैंण, कल्जीखाल, चौबट्टाखाल, एकेश्वर और पोखड़ा के लोगों की जिंदगी थम गई है। इन क्षेत्रों में कोटद्वार से ही सभी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं सप्लाई की जाती हैं। सड़क बंद होने से इन बाजारों में दूध और अखबार तक की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गंभीर रूप से अस्वस्थ लोग और गर्भवती महिलाओं को जांच व प्रसव के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल व अन्य हायर सेंटर पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। एक मात्र पीएचसी दुगड्डा में लोगों को उपचार की वैकल्पिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गंभीर रोगियों को यहां से भी ऋषिकेश, पौड़ी और श्रीनगर भेजना पड़ रहा है। दुकानों में राशन भी नाम मात्र का रह गया है। फल और सब्जियों का भी टोटा बन गया है। मार्ग बंद होने से सोमवार को भी पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के नहीं पहुंचने से पठन-पाठन प्रभावित रहा। सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी अधिकारी, कर्मचारियों की संख्या कम ही रही। सेना में भर्ती हुए युवाओं को 27 अगस्त को लैंसडौन में हाजिर होना था, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उनको रामड़ी-पुलिंडा मार्ग से दुगड्डा मार्ग पर पैदल आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed